मिर्ज़ापुर थाना कोतवाली शहर क्षेत्र के नारघाट मोहल्ले में बीती रात दो पक्षो के बीच जमकर मारपीट हो गयी, जिसमे कई लोग घायल हो गए, मारपीट होने की सही जानकारी नही लग पाई, हिंसक झड़प में गंभीर रूप से घायलो का मिर्ज़ापुर मंडलीय अस्पताल में इलाज किया जा रहा, पीड़ित परिजन द्वारा विपक्षियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि हमलावर गुंडा किस्म के लोग हैं, उन लोगो ने अचानक लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हर्षित और बादल पर जानलेवा हमला कर दिया, इस हमले में दोनों युवकों के सर पर गंभीर चोटें आई हैं, जिनका इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है, घटना के संबंध में थाना कोतवाली शहर में तहरीर दी गयी है,
Share: