मिर्ज़ापुर थाना कोतवाली कटरा क्षेत्र के खण्डवा नाला इलाके में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षो में जमकर लाठी डंडे चले, बताया गया कि सैय्यद अली जो कि जिगना के रहने वाले हैं, अपनी पैतृक संपत्ति की देखरेख करने जा रहे थे, आरोप है कि वहां पहुंचने से पहले ही अफसर अली नामक व्यक्ति ने तीन-चार अज्ञात साथियों के साथ मिलकर उन पर पीछे हमला बोल दिया, इस हमले में सैय्यद अली व उनके परिवार को गंभीर चोट आयी है, मारपीट के शोर को सुनकर दौड़े मोहल्ले वासियों ने किसी तरह पीड़ित की जान बचाई, पीड़ित सैय्यद अली ने थाना कोतवाली कटरा में लिखित शिकायत दर्ज कराई है, घटना के सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहे, जिसके आधार पर पुलिस हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है ,
Share: