Advertisement

मिर्ज़ापुर डीएम और एसपी ने मोहर्रम त्योहार के मद्देनजर विभिन्न धर्मगुरुओं के साथ बैठक कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

मिर्ज़ापुर डीएम और एसपी ने मोहर्रम त्योहार के मद्देनजर विभिन्न धर्मगुरुओं के साथ बैठक कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश
मिर्ज़ापुर जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार व पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक द्वारा पुलिस लाइन स्थित माँ विन्ध्यवासिनी सभागार कक्ष में आगामी मोहर्रम त्योहार को सकुशल, निर्बाध एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के दृष्टिगत जनपद के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियो तथा विभिन्न धर्मगुरूओं के साथ पीस कमेटी पदाधिकारियो बैठक की, उक्त बैठक में त्यौहार को शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में आपसी भाई-चारे को कायम रखते हुए मनाये जाने की अपील की, जिलाधिकारी ने ताजिया जुलूसों के निर्धारित मार्गों का पालन करने, बिना अनुमति किसी नए मार्ग अथवा नई परंपरा की शुरुआत न करने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिया, साथ ही सोशल मीडिया पर भ्रामक, आपत्तिजनक, भड़काऊ अथवा अफवाह फैलाने वाली सामग्री प्रसारित न करने की अपील करते हुए बताया गया कि ऐसे मामलों पर सतत् निगरानी रखी जा रही है, कानून एवं शांति व्यवस्था प्रभावित करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जाएगी, बैठक में नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह, पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन राजकुमार मीणा, अपर पुलिस अधीक्षक नगर नितेश सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर अमित कुमार, क्षेत्राधिकारी प्रज्ञान, अंजय कुमार सिंह, विभिन्न थानों के प्रभारी निरीक्षक व थानाध्यक्षगण सहित अन्य विभागों से सम्बन्धित अधिकारी एवं विभिन्न धर्मगुरु, पीस कमेटी पदाधिकारी उपस्थित रहें ,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें