मिर्ज़ापुर थाना चील्ह क्षेत्र के रामपुर गंगा घाट पर आज सोमवार को स्नान करने गए दो युवकों में से एक युवक कि गंगानदी में गहरे पानी मे चले जाने से डूब कर मौत हो गयी, जब कि दूसरे युवक को स्थानीय लोगो द्वारा बचा लिया गया, बताया गया कि दोनों युवक भदोही जनपद के रहने वाले थे, जो अपने परिवार के साथ चील्ह ननिहाल में रविवार को थाना चील्ह क्षेत्र के रामपुर गांव रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए आये थे, आज सोमवार को दोनों युवक विवेक 20 वर्ष और डिंपल 15 वर्ष परिवार की महिलाओ के साथ रामपुर घाट पर गंगा स्नान करने गए थे, स्नान के दौरान विवेक और डिंपल गहरे पानी में डूबने लगे, साथ कि महिलाओं ने शोर मचाया तो स्थानीय लोगो द्वारा डिम्पल को बचा लिया गया, और विवेक गहरे पानी में डूब गया, स्थानीय गोताखोरों ने जाल डालकर करीब एक घंटे बाद विवेक को बाहर निकाल इलाज के लिए ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया,
Share: