Advertisement

मिर्ज़ापुर गैपुरा चौराहे पर आज रविवार की सुबह गैपुरा चौकी इंचार्ज की प्राइवेट कार को ट्रक ने मारी टक्कर सैकड़ो मीटर घसीटा

मिर्ज़ापुर गैपुरा चौराहे पर आज रविवार की सुबह गैपुरा चौकी इंचार्ज की प्राइवेट कार को ट्रक ने मारी टक्कर सैकड़ो मीटर घसीटा
मिर्ज़ापुर थाना विन्ध्याचल क्षेत्र के गैपुरा चौराहे पर आज रविवार की सुबह एक बड़ी दुर्घटना हो गयी, गनीमत रहा कि कोई जनहानि नही हुई, गैपुरा चौकी इंचार्ज सुरेश चंद्र द्विवेदी सिपाही विपिन कुमार के साथ अपनी प्राइवेट कार से लखनऊ जाने के लिए चौकी से निकले ही थे कि करीब सौ मीटर ही आगे गए होंगे तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी, और सैकड़ो मीटर तक कार को घसीटते हुए ले गया, कार ट्रक से अलग होते ही ट्रक चालक गाड़ी सहित मौके से फरार हो गया, लेकिन अन्य पुलिस कर्मियों ने ट्रक का पीछा करते हुए उसे नटवा चौकी के पास पकड़ लिया, ट्रक पर आलू लदा हुआ था, इस दुर्घटना में गैपुरा चौकी प्रभारी सुरेश चंद्र द्विवेदी, उनके साथ के सिपाही विपिन कुमार दोनो सुरक्षित बच गए, दोनों को मामूली चोटें आयी है, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक कार को कुछ दूरी तक घसीटता हुआ ले गया,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें