Advertisement

मिर्ज़ापुर अस्पताल चौकी के अंदर पुलिसकर्मी और दरोगा को पीटने के मामले में तीन नामजद कई अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

मिर्ज़ापुर अस्पताल चौकी के अंदर पुलिसकर्मी और दरोगा को पीटने के मामले में तीन नामजद कई अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज
मिर्ज़ापुर थाना शहर कोतवाली के अस्पताल चौकी के अंदर घुसकर दबंग उपद्रवियों द्वारा चौकी इंचार्ज व पुलिसकर्मी को पीटने के मामले में अस्पताल चौकी इंचार्ज की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद और कई अज्ञात लोगो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, मिर्ज़ापुर जिले के कानून व्यवस्था को चुनौती देती यह बड़ी घटना दर्शा रही है कि दबंगो के आगे पुलिस कितनी बेबस नजर आती है, पुलिस चौकी में हुए तांडव से पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया है, चौकी प्रभारी सदर अस्पताल उ0नि0 मनोज कुमार राय की तहरीर पर थाना कोतवाली शहर में 1.भरत तिवारी पुत्र स्व0कृपाशंकर तिवारी, 2.मनोज त्रिपाठी पुत्र स्व0जयनाथ त्रिपाठी, 3.विकास त्रिपाठी पुत्र नित्यानन्द त्रिपाठी निवासी ग्राम मेवली थाना कोतवाली देहात व 4.विक्की उर्फ हरेन्द्र प्रताप पुत्र गोपाल सिंह निवासी रामबाग थाना कोतवाली शहर चार नामजद तथा कुछ अन्य अज्ञात व्यक्तियों के विरूद्ध पुलिस ने धारा 191(2), 121(1), 352, 351(2), 324(4)(5)बीएनएस व 7 सीएलए एक्ट में मामला दर्ज किया है, पुलिस ने नामजद भरत तिवारी, मनोज त्रिपाठी व विकास त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया है, क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा बताया गया कि इस मामले में आगे की कानूनी कार्यवाही पुलिस द्वारा की जा रही ,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें