मिर्ज़ापुर अस्पताल के मोर्चरी में रखे एक युवक के शव को चूहों ने कुतर डाला, युवक अभिषेक ने बीते दिनों फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था, जिसके शव को रविवार की रात अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया था, मृतक के परिजनों ने अपने पैसे से बर्फ की सिली भी मंगाकर शव को सही तरीके से रखने की व्यवस्था भी की थी, लेकिन बीती रात युवक के शव को मोर्चरी में ही चूहों ने कुतर डाला, अस्पताल की लापरवाही देख परिजन आग-बबूला हो गए और हंगामा करने लगे, दरसल नगर के तरकापुर निवासी युवक अभिषेक की फांसी लगा लेने से मौत हो गई थी, रात को परिजनों ने शव को अस्पताल के शव गृह में रखवाया था, अपने पैसे से बर्फ की सिली की भी मंगायी थी, उसके बावजूद अस्पताल की लाहपरवाही की वजह से युवक के बाडी को चूहे कुतर गए, आक्रोशित परिजनों ने जिम्मेदार लोगो कार्यवाही की मांग करते हुए हंगामा किया ,
Share: