मिर्ज़ापुर थाना कटरा कोतवाली क्षेत्र के बड़ी बसही सेम्फोर्ड स्कूल के पास आज सोमवार की सुबह गंभीर रूप से घायल एक अज्ञात महिला सड़क किनारे पड़ी मिली, महिला का गला भी कटा हुआ था, शरीर मे कई जगह चोट के निशान है, घायल महिला को पुलिस ने मंडलीय अस्पताल में इलाज के लिएभर्ती करवाया, महिला की पहचान के लिए सोशल मीडिया उसके फ़ोटो वायरल किए गए हैं, किसी भी व्यक्ति द्वारा उक्त महिला को जानते व पहचानते हो तो कटरा कोतवाली थाना प्रभारी 9454404014 व नटवा चौकी प्रभारी कृष्ण कुमार त्रिपाठी फोन नंबर, 9454009828
पर संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर पुलिस से संपर्क करें, मिर्ज़ापुर मंडलीय अस्पताल में महिला की हालत को गंभीर देखते हुए उसे वाराणसी के ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया, सम्भावना जताई जा रही है कि अज्ञात बदमाशों द्वारा महिला के साथ मारपीट कर लूट कर उसका गला रेत कर किसी वाहन से उसे फेक कर बदमाश फरार हो गए हो, पुलिस इस मामले हर पहलू से तहकीकात करते हुये, जगह जगह के लगे cctv के फुटेज खंगाल रही है, ताकि अपराधियो तक पहुंचा जा सके, खबर लिखने तक महिला की पहचान होने की पुष्टि नही हुई थी ,
Share: