Advertisement

भदोही के गोपीगंज क्षेत्र में पैतृक संपत्ति को लेकर दो भाइयों के बीच हुए विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को धारदार हथियार से मार की हत्या

भदोही के गोपीगंज क्षेत्र में पैतृक संपत्ति को लेकर दो भाइयों के बीच हुए विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई  को धारदार हथियार से मार की हत्या
भदोही के थाना गोपीगंज क्षेत्र के संसारापुर गांव में पैतृक संपत्ति को लेकर दो भाइयों के बीच चले आ रहे विवाद में बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की हत्या कर दिया, पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक के बड़े भाई व उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया, बताया गया कि संपत्ति बंटवारे को लेकर दो सगे भाइयों के बीच हो रहा विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया, बड़े भाई ने धारदार हथियार से अपने सगे छोटे भाई पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया, इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नामजद बड़े भाई व उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, बताया गया कि 35 वर्षीय संजय सरोज मुंबई में रहकर अपने परिवार का भरण-पोषण किया करता था, 24 जून को वह अपने घर आया, संपत्ति के बंटवारे को लेकर दोनो भाइयों के बीच विवाद हुआ, जो हिंसक हो गया, आरोप है कि बड़े भाई राजेन्द्र उर्फ गोली सरोज और उनकी पत्नी चंदा देवी ने धारदार हथियार से संजय पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, स्थानीय लोगों द्वारा घायल को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया, मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नामजद पति पत्नी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में इस्तेमाल हिकनी और हसिया बरामद कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज, जांच करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई पुलिस द्वारा की जा रही ,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें