कानपुर के थाना महाराजपुर क्षेत्र के रूमा स्थित यूपीएसआईडीसी औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार रात केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई, आग लगने की घटना बीती रात नौ बजे के आस पास की है, फैक्ट्री में अचानक से भीषण आग लग गयी, आग इतनी भयावह रही कि एक किमी दूर से उसकी लपट दिखाई दे रही थी, आग का विकराल रूप देखकर आस पास के फैक्ट्री वालो में दहशत भर गया, फैक्ट्री में रखे केमिकल ड्रमों में लगातार धमाके होते रहे, सूचना मिलते ही मौके पर फायरब्रिगेड की 15 गाड़िया आग बुझाने के लिए पहुंच गई, आग के बिकराल रूप को देखते हुए मौके पर पहुंचे पीएसी के जवान आसपास की फैक्ट्रियों को खाली कराया, अंदर रखे केमिकल और अन्य ज्वलनशील सामग्री की वजह से आग लगातार फैलती रही, इस दौरान फैक्ट्री के भीतर कई धमाके भी हुए, जिससे आसपास के औद्योगिक क्षेत्र में दहशत फैल गई, शुरुआती दौर में आठ दमकल गाड़ियों को आग बुझाने के लिए लगाया गया, लेकिन आग की भयावहता और फैक्ट्री में मौजूद केमिकल के कारण राहत कार्य में मुश्किलें आईं, स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिले के सभी फायर स्टेशनों से दमकल की 15 गाड़ियों को आग बुझाने के लिए लगाया गया, बुद्धवार की रात लगभग 2:30 बजे के आसपास पूर्ण रूप से आग पर काबू पाया जा सका,
Share: