सोनभद्र में आज बुद्धवार की सुबह खनन व्यापारी व प्रदेश में बीएसपी के अकेले विधायक उमाशंकर सिंह के यहाँ आयकर विभाग की टीम दर्जन भर लग्जरी गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंच कर टीम ने छापेमारी किया, आयकर विभाग की टीम उनके प्रतिष्ठानों और आवास सहित आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर एक साथ जांच शुरू की, खास बात ये रही कि आयकर विभाग जिस गाड़ी से छापेमारी करने पहुंची थी, उस गाड़ी पर विवाह समारोह का स्टिगर चिपका हुआ था, बसपा विधायक उमाशंकर सिंह सोनभद्र के एक बड़े खनन कारोबारी है, उनके कई ठिकानों पर एक साथ आयकर विभाग की छापेमारी से सोनभद्र के खनन कारोबारियों में हड़कम्प मचा हुआ है ,
Share: