मिर्ज़ापुर थाना विन्ध्याचल क्षेत्र के मिर्जापुर प्रयागराज मार्ग पर कलना गरवार गांव में तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से पैदल जा रहे इंटर के छात्र की मौत हो गयी, बताया गया की ठान विन्ध्याचल क्षेत्र के धौरहरा गांव निवासी आयुष उर्फ़ रितेश शुक्ला उम्र 20 वर्ष पुत्र धन्नजय शुक्ला रविवार की शाम करीब 7:30 बजे गैपुरा चौराहे से दवा लेकर घर की आ रहा था, कलना गरवार गांव के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आकर बुरी तरह से घायल हो गया, स्थानीय लोगो ने उसे इलाज के लिए विजयपुर सर्रोई के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहा डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया, परिजन घायल को लेकर वाराणसी के ट्रामा सेंटर लेकर पहुँचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, कुछ दिन पहले ही अपने पिता जो असम में नौकरी करते है उनके पास से घर वापस आया था, घर का इकलौता पुत्र की दर्दनाक मौत से परिवार में कोहराम मच गया, पुलिस ने आगे की कार्यवाही पूरा करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच में जुट गई ,
Share: