मिर्ज़ापुर थाना लालगंज क्षेत्र के चिरुईराम गायत्री ढाबा पर बीती रात अज्ञात कार सवार बदमाशों के साथ एक पुलिस की वर्दी में भी मौजूद लोगो ने उत्पात मचाया, अज्ञात कार सवार बदमाशो के साथ एक पुलिस वर्दी में भी कार के भीतर सवार लोगो ने जमकर शराब पी रखी थी, गाड़ी के अंदर भी बदमाशों ने रखा था शराब, बीती रात कार सवार बदमाश नशे में ढाबा कर्मचारियों को भद्दी भद्दी गालियां दे रहे थे, बर्दास्त के बाहर होने पर ढाबा कर्मचारियों और ढाबे पर मौजूद ट्रक ड्राइवरों ने जब विरोध किया तो अज्ञात कार सवार बदमाश मौके से फरार हो गए, जिसका वीडियो स्थानीय लोगो द्वारा कैमरे में कैद कर वायरल कर दिया, ढाबा संचालक ने इस मामले में थाना लालगंज में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है ,
Share: