maujitrip sbc export

मिर्ज़ापुर राइज़ नेशन डेवलपमेन्ट पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉo राजेश सिंह ने बाढ़ पीड़ितों को वितरण की राहत सामग्री Posted : 07 August 2025

मिर्ज़ापुर राइज़ नेशन डेवलपमेन्ट पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉo राजेश सिंह ने बाढ़ पीड़ितों को वितरण की राहत सामग्री

मिर्ज़ापुर राइज़ नेशन डेवलपमेन्ट पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सिंह व महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष संध्या सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बाढ़ग्रस्त क्षेत्रो के कई गांव में दौरा करते हुए सगरा, विन्ध्याचल, कंतित व उसके आस-पास के क्षेत्रो में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचकर उनका हालचाल लेते हुए, उन्हें राहत सामग्री वितरण किया, ऐसे मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा० राजेश सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से बाढ़ पीड़ितों की हर सम्भव मदद तो की जा रही है, साथ ही जनपद की तमाम संस्था भी आगे आकर बाढ़ पीड़ितों की मदद कर रही है, हमारी पार्टी भी इस मुसीबत की घड़ी में बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी है, और हर सम्भव सहायता जरूरतमंदों तक पहुँचायी जायेगी, उन्होंने कहा कि यह हमारे संगठन का एक छोटा सा प्रयास है, भारत देश के हर नागरिकों का भी कर्तव्य है कि इस आपदा की घड़ी में वो भी बाढ़ पीड़ितों की हर सम्भव मदद करें, पार्टी की ओर से बाढ़ पीड़ितों को सेव, लाई, मोमबत्ती, माचिस व खाने पीने के अन्य सामान वितरण किये गए, ऐसे मौके पर महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती संध्या सिंह, डा० निजामुद्दीन, शहरान एजाज, कंतित वार्ड की सभासद, राजकुमार दूबे, एजाज अहमद, दीपक मालवीय सहित पार्टी के और भी कार्यकर्ता मौजूद रहे,

facebook   watsapp   x

Mirzapur News Bulletin sbc export
S.N. Public Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें

maujitrip

S.N. Public

Ramashanker sigh ptel