मिर्ज़ापुर में बढ़ते गंगानदी के जलस्तर को देखते हुये बाढ़ के प्रबंधन के लिए जनपद मुख्यालय पर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के कक्ष कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बाढ़ कंट्रोल रूम की स्थापना कर 24 घण्टे के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गयी, जहाँ का दूरभाष नम्बर 054242-256357 है, यहाँ 24 घण्टे के लिए कर्मचारियों की तैनाती शिफ्टवार की गयी हैं, जिलाधिकारी ने अपने आदेश के तहत अपर उप जिलाधिकारी सदर को प्रभारी अधिकारी बाढ़ कंट्रोल रूम तथा आपदा विशेषज्ञ अंकुर गुप्ता को सहायक प्रभारी बाढ़ कंट्रोल रूम नामित किया हैं, जिलाधिकारी ने अपने आदेश के तहत सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि बाढ़ कंट्रोल रूम में कोई भी कर्मचारी अपने रिलीवर के आने पर ही ड्यूटी स्थल छोड़ेगा ,