मिर्ज़ापुर थाना ड्रमंडगंज क्षेत्र के मड़वा धनावल गांव में 20 वर्षीय युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में दुपट्टा के सहारे अपने घर मे फांसी लगाकर जान दे दी, घर वालों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचानन भर पोस्टमार्टम के लिए भेज, जांच कर रही है कि युवती ने फांसी क्यो लगाई, जानकारी के मुताबिक थाना ड्रमंडगंज क्षेत्र के मड़वा धनावल गांव की रहने वाली 20 वर्षीय रागिनी केशरी पुत्री संतोष प्रसाद केशरी गुरुवार की रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई थी, शुक्रवार सुबह जब कमरे का दरवाजा नहीं खोली तब उसका भाई अंकित केशरी खपरैल के ऊपर जा कर देखा तब वह बडेर में दुपट्टे के सहारे फांसी के फंदे से लटक रही थी, यह देख परिवार में चीख पुकार मच गया, शोर सुनकर आस-पड़ोस के लोग दौड़ कर पहुंचे, मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को फांसी के फंदे से नीचे उतरवाया और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, घटना के समय मृतका की मां और भाई ही घर में मौजूद थे बाकी परिवार के अन्य सदस्य मैहर दर्शन पूजन गए थे ,
Share: