Advertisement

मिर्ज़ापुर चील्ह क्षेत्र में खड़ी ट्रक में डीसीएम भिड़ी केबिन में फंसे दो लोगो को गैस कटर से काटकर बाहर निकाला गया

मिर्ज़ापुर चील्ह क्षेत्र में खड़ी ट्रक में डीसीएम भिड़ी केबिन में फंसे दो लोगो को गैस कटर से काटकर बाहर निकाला गया
मिर्ज़ापुर थाना चील्ह क्षेत्र के पुरजागीर बाजार से थोड़ी दूर सड़क किनारे खड़ी एक ट्रक में आज सुबह 06 बजे के आस पास तेज रफ्तार डीसीएम ट्रक पीछे से भिड़ गयी, दुर्घटना में डीसीएम का केबिन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, जिसमें चालक और आगे बैठा खलासी फंस गया, दुर्घटना की तेज आवाज सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंचकर डीसीएम में फंसे दोनो लोगो को बाहर निकालने का प्रयास किया लेकिन दोनों बुरी तरह से फंसे हुए थे, जो निकल नही सके, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से डीसीएम को ऊपर उठवाकर गैस कटर की मदद से केबिन को काट कर दोनों को बाहर निकाला, चालक को ज्यादा चोट नही आयी, लेकिन खलासी का पैर बुरी तरह से जख्मी हो गया था, दिनों का प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया ,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें