मिर्ज़ापुर एस.एन. पब्लिक स्कूल एंड हॉस्टल के लोहन्दी कला में तीन दिवसीय भव्य वार्षिक क्रीड़ा समारोह कार्यक्रम शनिवार को सम्पन्न हुआ, कार्यक्रम समारोह में मुख्य अतिथि मझवां विधायक सुचिस्मिता मौर्य रही, तो वही विशिष्ट अतिथि पूर्व डीआईजी विपिन सिंह रहे, विद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजेश सिंह ने दोनों अतिथियो को बुके भेंट कर स्वागत किया, मुख्य अतिथि विधायक सुचिस्मिता मौर्य ने कहा कि खेल शिक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, खेल से बच्चों में अनुशासन, शारीरिक क्षमता, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास होता है, उन्होंने विद्यार्थियों को खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया, विशिष्ट अतिथि पूर्व डीआईजी विपिन सिंह ने कहा कि खेलकूद छात्र-छात्राओं के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, वही विद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजेश सिंह ने भी बच्चों को खेल भावना और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया, इस दौरान छात्र छात्राओं ने अपने अपने खेल प्रतियोगिता को पेश किया, विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया,
Share: