वाराणसी के थाना मडुवाडीह क्षेत्र के लहरतारा इलाके मे आज सुबह एक मकान में LPG सिलेंडर में रिसाव की वजह से जोरदार धमाका हो गया, दुर्घटना में भाई बहन की मौत दर्दनाक मौत हो गयी, तो वही परिवार के दो अन्य सदस्य एक भाई और माँ बुरी तरह से घायल हो गयी, जिन्हें इलाज के लिए बीएचयू ट्रामा सेंटर मे भर्ती कराया गया है, बताया गया कि सुबह चुल्हा जलाते समय तेज धमाके से एक मंजिला मकान ताश के पत्ते की ढह गया, इस घटना मे कुल 4 लोग मलबे मे दब गए, जिन्हे रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया और इलाज के लिए बीएचयू के ट्रामा सेंटर भेजा गया, जहाँ बहन और भाई की मौत हो गयी, एक अन्य भाई व माँ का इलाज चल रहा है, घटना की सूचना पर मौके पर पहुँचे अपर पुलिस आयुक्त ने बताया की घटना LPG रिसाव से हुई है, इस घटना मे प्रीति और भाई ओम कुमार चौधरी की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि माँ गिरजा देवी और बड़े भाई अमन का इलाज BHU के ट्रामा सेंटर मे चल रहा है।
Share: