Advertisement

यूपी में मौसम फिर लेने जा रहा करवट धीरे धीरे तापमान में होगी बढ़ोतरी साथ ही लू चलने की भी संभावना

यूपी में मौसम फिर लेने जा रहा करवट धीरे धीरे तापमान में होगी बढ़ोतरी साथ ही लू चलने की भी संभावना
यूपी में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा, मौसम विभाग की माने तो धीरे धीरे तापमान में बढ़ोतरी के साथ साथ लू चलने की संभावना बन रही है, केरलम में मानसून की एंट्री के साथ ही उत्तर प्रदेश का मौसम भी करवट ले रहा है, यूपी के ज्यादातर जिलों में बादलों की आवाजाही के बीच हल्की बूंदाबांदी, तेज हवा और कहीं-कहीं आंधी जैसे हालात बनते दिखाई पड़ रहे, शनिवार को भी बादलों की आवाजाही जारी रहेगी, तेज हवा के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है, इसके बाद धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है, करीब पांच दिन बाद दक्षिणी यूपी में तापमान की बढ़ोतरी के साथ लू चलने के आसार हैं, आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को भी प्रदेश भर में बादलों की आवाजाही जारी रहेगी, उत्तरी क्षेत्र में आंधी-बारिश की संभावना बनी हुई है, उन्होंने बताया कि रविवार से तापमान में वृद्धि शुरू होने के आसार हैं, करीब पांच दिन बाद दक्षिणी उत्तर प्रदेश में तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही लू के आसार दिखाई दे रहे हैं ,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें