यूपी में आंधी तूफान एवं वज्रपात के दौरान उससे बचाव को लेकर कुछ एडवाइजरी जारी की गई है, की आंधी तूफान एवं वज्रपात के समय क्या क्या सावधानी बरतें, 1. टिन की छत, होर्डिंग, क्षतिग्रस्त मकान, पेड़, बिजली के खंभे एवं मोबाइल टावर से दूर रहें, 2. घर के बाहर या छत पर रखी हुई भारी वस्तुएं उड़ सकती हैं, इसलिये उन्हें बांधकर रखे, 3. यात्रा कर रहे हैं तो सुरक्षित स्थान देखकर रुक जाएं, 4. धातु से बनी वस्तुओं का उपयोग न करें एवं पेड़ की शरण में ना जायें, पक्के मकान की शरण में चले जाएं, खिड़की, दरवाजे एवं बरामदे से दूर रहें, पेड़, मोबाइल टावर, बिजली के खंभों, कच्चे मकान, तालाब, जलाशय से दूरी बना कर रखें, खराब मौसम में बच्चों को बाहर न खेलने दें, लोहे की खिड़की, दरवाजे व हैण्डपम्प आदि को न छुएं, यदि खुले खेत में फंस गये हैं तो दोनों कानों को बंद कर पैरों को सटा लें तथा घुटनों का टेक लेकर उकड़ू बैठ जाएं, दीवार के सहारे टेक न लगायें, धातु से बने छाते का प्रयोग न करें, घरों में चलने वाले भारी विद्युत उपकरणों को प्लग से अलग कर दें, ऐसा करने से आपदा से होने वाली क्षति को कम किया जा सकता है,
Share: