Advertisement

मिर्ज़ापुर लालगंज क्षेत्र में तेज रफ्तार बेकाबू बाइक डिवाइडर से टकराई दुर्घटना में युवक की मौके पर मौत

मिर्ज़ापुर लालगंज क्षेत्र में तेज रफ्तार बेकाबू बाइक डिवाइडर से टकराई दुर्घटना में युवक की मौके पर मौत
मिर्ज़ापुर थाना लालगंज क्षेत्र के राजापुर गांव के पास बीती रात राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार बेकाबू बाइक डिवाइडर से टकरा गयी दुर्घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गयी, बताया गया कि बीती रात एक बाइक सवार तेज रफ्तार की वजह से अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया, टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, मृतक युवक 24 सुनील थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के करनपुर गांव का रहने वाला था, सोमवार की देर रात वह अपनी बाइक से लहंगपुर से वापस अपने घर आ रहा था, लहंगपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के राजापुर गांव के पास उसकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हो सीधे हाईवे के बीच बने डिवाइडर से टकरा गई, सुबह भोर में हाईवे से गुजर रहे राहगीरों ने सड़क पर लहूलुहान हालत में पड़े युवक को देखा, तो पुलिस को इसकी सूचना दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के पास से मिले दस्तावेजों और बाइक के नंबर के आधार पर उसकी पहचान करनपुर-दहवा निवासी सुनील के रूप में की, परिजनों को इसकी सूचना देते हुए शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें