मिर्ज़ापुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने घर से भागकर सूरत जाने के लिए निकलीं दो नाबालिग बहनो को स्टेशन पर पकड़ लिया, आरपीएफ ने दोनों को चाइल्ड हेल्प डेस्क के प्रतिनिधियों को सौंप दिया, उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि 18 नवंबर की सुबह करीब 8:20 बजे आरपीएफ के उप निरीक्षक मनोज कुमार पांडेय और कांस्टेबल प्रदीप कुमार पाल रेलवे चाइल्ड लाइन की टीम के साथ स्टेशन पर गश्त कर रहे थे, इसी दौरान बुकिंग कार्यालय के पास दोनों बालिकाएं संदिग्ध अवस्था में खड़ी मिलीं, पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे दोनों सगी बहनें हैं और घर से नाराज होकर सूरत जा रही हैं,
Share: