मिर्ज़ापुर पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ग्राम कमासिन कोन के रहने वाले भाजपा के जिला कार्यसमिति सदस्य रूद्रेश प्रताप सिंह का कल सड़क दुर्घटना में दु:खद निधन हो गया था, आज मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने जे लिए चिल्ह घाट पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की, भाजपा कार्यकर्ता रूद्रेश प्रताप सिंह का वाराणसी जाते समय रास्ते में वह सड़क दुर्घटना में बुरी तरह से घायल हो गए थे, उन्हें इलाज के लिए वाराणसी के हेरिटेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहाँ इलाज के दौरान उनकी मृत हो गयी, मृत्यु की खबर लगते ही भाजपा कार्यकर्ताओं व पदधिकारियी में शोक की लहर दौड़ गई, बताया गया कि रूद्रेश प्रताप सिंह बहुत ही कर्मठ एवं निष्ठावान भाजपा कार्यकर्ता थे,
Share: