मिर्ज़ापुर थाना मड़िहान क्षेत्र शेरुआ गांव में चोरों ने बज रहे डीजे की आवाज का फायदा उठाकर एक घर के सात ताले तोड़ डाले, घर मे रखे लाखों के सोने-चांदी के जेवर सहित 5 हजार नकदी पर हाथ साफ कर फरार हो गए, बताया गया कि शनिवार की रात शिवप्रकाश सिंह के घर में पीछे का ताला तोड़कर घर के अंदर घुसे चोरों ने अलग अलग जगहों पर बन्द सात ताले तोड़ दिए, इस दौरान घर के लोगों को कमरों में बाहर से बंद कर दिया, घर से सोने का चैन, हार, मांगटीका, 4 मंगलसूत्र, 5 बाली, पायल, बिछिया समेत मायके आई बेटी प्रियंका और दामाद लव सिंह की बेटी नेहा के भी जेवर ले कर फरार हो गए, पीड़ित ने बताया कि पड़ोस में जन्मदिन था, जिससे रात भर डीजे बज रहा था, उसी के शोर में चोरी की भनक नहीं लगी, सुबह खेत में टूटा बक्सा मिला, मड़िहान पुलिस, फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए, व CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं, पुलिस इस चोरी जल्द खुलासा करने की बात कह रही है ,
Share: