मिर्ज़ापुर थाना मड़िहान क्षेत्र के कलवारी रामपुर 33 गांव में निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से उसके मलवे में दबकर एक वृद्ध महिला की मौत हो गयी,मामला थाना मड़िहान थाना क्षेत्र के कलवारी रामपुर 33 गांव की है, बताया गया कि नए मकान के निर्माण के लिए गिराई जा रही पुरानी दीवार अचानक ढह गई, जिसकी चपेट में आने से 60 वर्षीय एक वृद्ध महिला की मौके पर ही मौत हो गई, रामपुर 33 निवासी रामचंद्र के घर में नए मकान का निर्माण कार्य चल रहा था, रविवार सुबह करीब 11:00 बजे मजदूर और परिजन पुराने मकान की जर्जर दीवार को गिरा रहे थे, रामचंद्र की पत्नी शांति देवी (60) पास में ही बैठी थीं, दीवार गिराने के दौरान उसका एक बड़ा हिस्सा अनियंत्रित होकर शांति देवी के ऊपर जा गिरा ,
Share: