मिर्ज़ापुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सम्भावित भ्रमण के मद्देनजर जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने आज विंध्याचल क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया, जिलाधिकारी ने विंध्याचल स्थित हेलीपैड व आस पास की साफ-सफाई, सुरक्षा घेरा, अग्निशमन व एंबुलेंस की व्यवस्था परखी, उन्होंने पीडब्ल्यूडी को हेलीपैड से मंदिर तक के मार्ग को गड्ढा मुक्त करने और दोनों तरफ बैरिकेडिंग लगाने के निर्देश दिए, नगर पालिका के अधिकारियों को अभियान चलाकर युद्ध स्तर पर साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया गया, उसके बाद जिलाधिकारी ने मां विंध्यवासिनी मंदिर परिसर का निरीक्षण किया, मंदिर के गर्भगृह, दर्शन लाइन, प्रसाद काउंटर व शौचालयों की व्यवस्था देखी, उन्होंने कहा कि वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान दर्शन व्यवस्था बाधित न हो, इसके लिए अलग से रूट चिन्हित किया जाए,
अधिकारी अधिकारी नगर पालिका को मंदिर परिसर व मुख्य मार्गों पर विशेष सफाई अभियान चलाकर सफाई कराने को कहा गया, किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो, इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह, SLO गुलाब चन्द, डिप्टी कलेक्टर संजीव कुमार, जिला सूचना अधिकारी ओम प्रकाश उपाध्याय, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग बीके पाण्डेय, अधिशासी अभियंता राजकीय निर्माण निगम, विद्युत अधिशासी अधिकारी नगर पालिका जी लाल, के अलावा अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे,
Share: