मिर्ज़ापुर महाशिवरात्रि पर्व नगर क्षेत्र की खराब हुई सड़को को बनवाने की मांग 10 फरवरी को बूढ़ेनाथ मंदिर के महंत ने पालकी यात्रा को निकालने के लिए सही कराने की मांग की थी, उन्होंने अधिकारियों से कहा था कि अगर सड़के नही सुधारी गयी तो नगर में सनातन कर्फ्यू लगाया जाएगा, बरहाल पालकी यात्रा के लिए 13 फरवरी की रात को बनी सड़क को सुबह पैर से रगड़ने पर उसकी गिट्टी उखड़ने लगी, जांच करने पहुंचे, नगर मजिस्ट्रेट ने सड़क की हालत को देख अधिकारियों को फोन से फटकार लगाते हुए, जेल तक भेजने की बात की, 14 फरवरी की रात पुनः बनी सड़क की गिट्टी झाड़ू लगाने से निकलने लगी, ऐसा लगता है भ्र्ष्टाचार अपने पूरे चरम पर है, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, बीते करीब पांच साल से जनता सड़को की धूल फ़ाक रही है,
Share: