मिर्ज़ापुर थाना मड़िहान पुलिस व एसटीएफ प्रयागराज की संयुक्त पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर चेकिंग के दौरान एक ट्रक कन्टेनर संख्याः UP 72 AT 5969 से ₹ 2.2 करोड़ के अवैध गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया, पुलिस द्वारा बताया गया कि पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में थाना मड़िहान व एसटीएफ प्रयागराज की संयुक्त पुलिस टीम ने मुखबीर से मिली सूचना के आधार पर चेकिंग के दौरान ट्रक कन्टेनर संख्याः UP 72 AT 5969 की तलाशी के दौरान कन्टेनर से 04 कुन्तल 39 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ, ट्रक में सवार अभियुक्त अमरजीत यादव उर्फ पहलवान पुत्र परमेश्वर यादव निवासी ग्राम जबरेला थाना हरपुर बुदहट जनपद गोरखपुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, पुलिस ने धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए आरोपी को न्यायालय से जेल भेजा, वाहन को धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया, आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वे राजगढ़ा, उड़ीसा से ट्रक कन्टेनर में छिपाकर गांजा लादकर प्रयागराज व आसपास के जनपदों में सप्लाई के लिये ले जा रहा था,
Share: