Advertisement

मिर्ज़ापुर प्रेस क्लब ने विंध्याचल में पत्रकार के साथ अभद्रता की निंदा करते हुए पुलिस अधिकारियों से की वार्ता सिपाही सस्पेंड

मिर्ज़ापुर प्रेस क्लब ने विंध्याचल में पत्रकार के साथ अभद्रता की निंदा करते हुए पुलिस अधिकारियों से की वार्ता सिपाही सस्पेंड
मिर्ज़ापुर प्रेस क्लब ने विंध्याचल में पत्रकार के साथ हुई अभद्रता मामले को तत्काल संज्ञान लेते हुए घटना की निंदा करते हुए पुलिस के आला अधिकारियों से मिर्ज़ापुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुरेश सिंह व वरिष्ठ सदस्यों ने वार्ता कर घटना की निंदा की, साथ ही मिर्ज़ापुर के अन्य पत्रकार संगठन ने भी घोर निंदा की, पुलिस के आलाधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए, पत्रकार के साथ मारपीट व अभद्रता के लिए आरोपी सिपाही को सस्पेंड कर विभागीय जांच बैठा दी, पूरा मामला ये रहा कि विंध्याचल माँ विंध्यवासिनी मंदिर पर पत्रकार रामलाल साहनी के साथ कथित रूप से एक पुलिसकर्मी द्वारा अभद्र व्यवहार और मारपीट की घटना की गई, जिस पर मिर्जापुर प्रेस क्लब ने कड़ा विरोध दर्ज कराया था, प्रेस क्लब ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी, लोकतंत्र में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है, प्रेस क्लब ने कहा कि पत्रकारों के साथ अभद्रता और हिंसा किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है, प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुरेश सिंह ने पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने की मांग की ,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें