मिर्ज़ापुर थाना कटरा कोतवाली क्षेत्र के सेप्टर मिल के पास आज गैस सिलेंडर लदे ट्रक से कुचलकर युवक की हुई मौत हो गयी, बताया गया कि पुलिस ने रस्सी वाली डिवाइडर बना रखी थी, युवक द्वारा रस्सी पार करते समय युवक गिर गया, और गुजर रहे गैस सिलेंडर लदे ट्रक की चपेट में आ गया, जिसके नीचे कुचलकर युवक की मौत हो गयी, पुलिस के इस ट्रैफिक व्यवस्था से नाराज स्थानीय लोगो नाराजगी जतायी, भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामकुमार विश्वकर्मा ने पुलिस के ट्रैफिक व्यवस्था निंदा करते हुए कहा कि कहा ट्रैफिक व्यवस्था जल निगम के द्वारा खोदे गए गड्ढे से हादसे हो रहे है, जल निगम तत्काल गड्ढे को सही कराये, इन दिनों नगर क्षेत्र की ज्यादातर सड़के जल निगम के द्वारा खोदे गए गड्ढे से एक ओर जहा आम लोगो का सड़को पर चलना मुश्किल भरा तो है ही दूसरी तरफ अक्सर हादसे होने की खबर भी आती रहती है, वर्षों से जनता इस कठनाई का सामना करती आ रही है ,
Share: