मिर्ज़ापुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर दो पर एस्कॉर्ट डियूटी में तैनात जीआरपी सिपाही प्रदीप कुमार ने अपनी साहस और सूझबूझ का ऐसा परिचय दिया जिससे उनकी जमकर तारीफ होने लगी, यात्रियों ने भी सिपाही की जमकर सराहना करने लगे, साथ ही पुलिस महानिदेशक रेलवे (रेलवे डी.जी.) प्रकाश डीo ने जीआरपी सिपाही प्रदीप कुमार को प्रशस्ति पत्र व नकद इनाम देकर सम्मानित किया, दरसल मिर्ज़ापुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर दो पर 11 नवंबर 2026 को ट्रेन संख्या 22911, क्षिप्रा एक्सप्रेस में चढ़ते समय एक महिला का पैर फिसल गया था, ट्रेन में चढ़ते समय महिला ट्रेन व प्लेटफार्म के बीच गिरने वाली थी, उसी दौरान एस्कॉर्ट डियूटी में तैनात जीआरपी सिपाही प्रदीप कुमार ने दौड़कर अपनी साहस और सूझबूझ का परिचय देते दौड़कर महिला तक पहुंचकर उसे खींचकर उसे अपनी ओर खींच लिया, नही तो प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच महिला जा सकती थी, सिपाही ने महिला की जान बचा लिया, पुलिस महानिदेशक रेलवे प्रकाश डीo ने इसके लिए जीआरपी सिपाही प्रदीप कुमार 17 नवंबर को प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन कर सम्मानित किया,
Share: