Advertisement

मिर्ज़ापुर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक सहित तमाम अधिकारियों ने सम्पूर्ण समाधान दिवस पर आमजन की सुनी समस्या

मिर्ज़ापुर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक सहित तमाम अधिकारियों ने सम्पूर्ण समाधान दिवस पर आमजन की सुनी समस्या
मिर्ज़ापुर जनपद के सभी तहसीलो में आज सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील लालगंज में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजक कौशिक ने आए हुए फरियादियो की समस्याओं को सुना, तहसील लालगंज में जिलाधिकारी के समक्ष प्राप्त 83 प्रार्थना पत्रो में से मौके पर तीन प्रार्थना पत्रो का निस्तारण करते हुए शेष प्रार्थना पत्रो के निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियो को सौप पारदर्शिता व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने का निर्देश दिया, लेखपालो व कानून गो को निर्देशित करते हुए कहा कि आई0जी0आर0एस0 से सम्बन्धित सभी प्रकरणो के निस्तारण की गुणवत्ता उत्तम होनी चाहिए, इसी तरह से तहसील चुनार में अपर जिलाधिकारी भू0/रा0 देवेन्द्र प्रताप सिंह तहसील मड़िहान में अपर पुलिस अधीक्षक, तहसील सदर में नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह, तहसील लालगंज में प्रभागीय वनाधिकारी राकेश कुमार, उप जिलाधिकारी लालगंज अजीत कुमार, परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0 धर्मजीत सिंह, क्षेत्राधिकारी लालगंज अमर बहादुर सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारियो ने आने वाले आमजन की समस्याओ को सुनकर कुछ का मौके पर निस्तारण किया, बाकी मामले की जांच के लिए टीम रवाना किया ,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें