मिर्ज़ापुर थाना जमालपुर क्षेत्र से पुलिस ने अंतर्राज्यीय बाइक चोर गैंग के एक सदस्य को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया, कड़ाई से पूछताछ में उसने छिपकर रखी चोरी की 07 अन्य मोटरसाइकिल के बारे में पुलिस को जानकारी दी, पुलिस जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना के आधार पर ग्राम शेरवा डोहरी बैंक तिराहे के पास से मोटर साइकिल सवार एक अभियुक्त नितीश उर्फ राजा बिन्द पुत्र विमल बिन्द निवासी बेलाडीह थाना चांद जनपद कैमूर भभुआ, बिहार को गिरफ्तार किया गया, गिरफ्तार अभियुक्त के पास से चोरी की एक मोटर साइकिल व एक तमंचा 315 बोर व जिंदा कारतूस बरामद हुआ, उसकी निशानदेही पर छिपाकर रखी हुई चोरी की अन्य 07 मोटर साइकिल और बरामद किया गया, कुल चोरी की 08 मोटर साइकिल बरामद हुई, पुलिस ने धारा 317(2), 317(4), 317(5), 319(2), 318(4) बीएनएस व 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय से जेल भेजा गया,
Share: