मिर्ज़ापुर जनपद के सभी 18 थाने पर आज थाना समाधान दिवस के अवसर पर अधिकारियों के सामने कुल 278 मामले सामने आये, जिसमे से नौ थाने पर कुल 24 मामले का मौके पर निस्तारण कराया जा सका, जब कि जनपद के नौ थाने पर कोई भी समस्या का समाधान नही किया जा सका, मिले अन्य प्रार्थना पत्र के सभी मामलों के निस्तारण के लिए अधिकारियो ने राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर जांच के लिए रवाना किया, थाना कोतवाली शहर पर 09 प्रार्थना पत्र में 02 का निस्तारित, कोतवाली कटरा पर 07 प्रार्थना पत्र कोई हल नही, थाना विन्ध्याचल पर 12 प्रार्थना पत्र कोई हल नही, थाना कोतवाली देहात पर 23 प्रार्थना पत्र में 01 निस्तारित, थाना चील्ह पर 21 प्रार्थना पत्र कोई हल नही, थाना कछवां पर 13 प्रार्थना पत्र में 01 निस्तारित, थाना पड़री पर 11 प्रार्थना पत्र में 01 निस्तारित, थाना लालगंज पर 21 प्रार्थना पत्र कोई हल नही, थाना हलिया पर 30 प्रार्थना पत्र कोई हल नही, थाना जिगना पर 49 प्रार्थना पत्र में 12 का निस्तारित, थाना सन्तनगर पर 15 प्रार्थना पत्र कोई हल नही, थाना ड्रमण्डगंज पर 10 प्रार्थना पत्र में 01 का निस्तारित, थाना चुनार पर 10 प्रार्थना पत्र कोई हल नही, थाना अदलहाट पर 07 प्रार्थना पत्र में 02 निस्तारित, थाना जमालपुर पर 08 प्रार्थना पत्र में 01 निस्तारित, थाना मड़िहान पर 14 प्रार्थना पत्र में 03 निस्तारित, थाना अहरौरा पर 14 प्रार्थना पत्र कोई हल नही व थाना राजगढ़ पर 04 प्रार्थना पत्र कोई हल नही, मिले सभी मामलों के निस्तारण के लिए राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर जांच के लिए रवाना किया गया ,
Share: