मिर्ज़ापुर थाना कछवां क्षेत्र के बरैनी गंगा घाट पर बीती रात हौसला बुलन्द चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया, चोरो ने 10 बिजली के पोलों से केबल काटकर उठा ले गए, इसके साथ ही बताया गया कि एस आर पेट्रोल पंप के पास भी चोरो ने केवल काट कर चोरी कर ले गए, ताज्जुब की बात ये है कि जिस समय चोरो द्वारा बिजली के पोल से तार को काटकर चोरी किया गया, उस दौरान बिजली सप्लाई चालू थी, घटना के बाद से पूरे इलाके में बिजली गुल है, गांव में अंधेरा छाया हुआ है, गांव वालों ने समझा कि बिजली कटौती हुई होगी, लेकिन सुबह जब ग्रामीणों ने पोलों पर से तार गायब देखा तो पूरे गांव में हड़कंप मच गया, इसकी सूचना पुलिस को दी गयी, मौके पर पहुंची पुलिस ने बिजली विभाग को भी तार चोरी की सूचना दी, पुलिस तार चोरों की तलाश में जुट गई है,
Share: