Advertisement

मिर्ज़ापुर एमएलसी चुनाव को लेकर सपा ने चुनावी रणनीति की तैयारी की शुरू जगह जगह किया जन संवाद

मिर्ज़ापुर एमएलसी चुनाव को लेकर सपा ने चुनावी रणनीति की तैयारी की शुरू जगह जगह किया जन संवाद
मिर्ज़ापुर समाजवादी पार्टी के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने सपा कार्यकर्ताओं के साथ आगामी एमएलसी चुनाव को लेकर चुनावी रणनीति की तैयारी शुरू कर दिया, आज चुनार विधानसभा क्षेत्र के सीखड़ के मगरहां व नरायनपुर में बैठक कर चुनावी रणनीति की तैयारियो को शुरू किया, आज बुधवार को सेक्टर, जोन व बूथ प्रभारियों की संयुक्त बैठक में कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से शिक्षक एवं स्नातक मतदाताओं से संपर्क करने का अह्वान किया, उन्होंने कहा कि यह चुनाव विधानसभा चुनाव का सेमी फाइनल है, शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी लाल बिहारी सिंह यादव और स्नातक एमएलसी प्रत्याशी आशुतोष सिंहा के समर्थन में अभी से जुट जाएं, 2027 विधानसभा चुनाव बाबा साहब के संविधान को बचाने का है, दलित पिछड़े व अल्पसंख्यक के साथ भाजपा सरकार भेदभाव कर रही है, ऐसी सरकार को उखाड़ फेकने के लिए जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाकर हल कराना होगा,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें