मिर्ज़ापुर थाना विंध्याचल क्षेत्र के अष्टभुजा टोल प्लाजा पर आज शनिवार की सुबह एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से 5वी में पढ़ने वाले बच्चे की दर्दनाक मौत हो गयी, टैक्टर ने मासूम बच्चे को अपने चक्के से रौंद दिया, दर्दनाक घटना में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, बच्चे की मौत से गुस्साए आक्रोशित ग्रामीणों ने टोल प्लाजा के पास मिर्ज़ापुर प्रयागराज मार्ग को जाम कर दिया, जिससे सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस फोर्स पहुंच गई, ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया, काफी मशक्कत के बाद जाम खुला, तो आवागम शुरू हुआ, पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज, फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश करते हुए आगे की कानूनी कार्यवाही को पूरा कर जांच में जुट गई ,
Share: