मिर्ज़ापुर अदलहाट क्षेत्र के भुईली खास गांव में एक विवाहित महिला संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता फंदे पर लटकता उसका शव मिला, परिजन उसे नीचे उतारकर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, भुईली खास गांव निवासी राजनाथ यादव ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी बहू आशा यादव उम्र 28 पत्नी राजेश यादव ने रविवार सुबह करीब साढ़े छह बजे कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया था, साड़ी के सहारे फंदे पर लटकने की जानकारी होने पर पति राजेश ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, दरवाजा नहीं खुलने पर रोशनदान तोड़कर वह कमरे में दाखिल हुआ और साड़ी काटकर आशा को नीचे उतारा, उस समय वह अचेत थी, परिजन उसे नारायनपुर स्थित एक अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्यवाही को पूरा किया,
Share: