Advertisement

मिर्ज़ापुर परिवहन विभाग महाकुंभ में श्रद्धालुओं के आने जाने की सुविधा के लिए 300 बसों का करेगा संचालन

मिर्ज़ापुर परिवहन विभाग महाकुंभ में श्रद्धालुओं के आने जाने की सुविधा के लिए 300 बसों का करेगा संचालन
मिर्ज़ापुर परिवहन विभाग प्रयागराज महाकुंभ मेला में श्रद्धालुओं के आने जाने की सुविधा के लिए 300 बसों की तैयारियां पूरी कर ली है, 14 जनवरी मकर संक्रांति स्नान पर्व के पहले ही मिर्ज़ापुर परिवहन विभाग मिर्जापुर विंध्याचल मार्ग पर 300 बसों का संचालन किया जाएगा, मिर्जापुर जनपद से आने और जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए इस बार विशेष परिवहन विभाग ने 300 बसों की सुविधा रखी है, मिर्जापुर और विंध्याचल में करीब 5 करोड़ से अधिक आने वाले श्रद्धालुओं को देखते हुए सारी व्यवस्था की जा रही है, मिर्जापुर एआरएम कल्पना श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ को लेकर जैसा सोचा है उसको लेकर मिर्जापुर डिपो पूरी तरह से तैयार है, आसपास के जनपदों के विभिन्न मार्गों के लिए 300 बसों का संचालन मिर्जापुर बस स्टेशन से होगा, इसके साथ ही कोई ग्राम प्रधान 50 यात्रियों की एक साथ टिकट बुक कराता है तो दो यात्रियों को फ्री यात्रा की सुविधा मिलेगी, इसमें एक शर्त रहेगी कि परिचालक 5 मिनट के अंदर टिकट बना दे, हम श्रद्धालुओं को सुरक्षित कुंभ मेले तक पहुंचाने के लिए तत्पर हैं, चालक और परिचालक यात्रियों के साथ कुशल सौहार्द पूर्ण व्यहवार करने के साथ ही वृद्ध यात्रियों को बस में चढ़ने उतरने में भी उचित सहयोग देंगे ,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें