Advertisement

बलिया में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार सवार चार युवकों की दर्दनाक मौत

बलिया में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार सवार चार युवकों की दर्दनाक मौत
बलिया के नगरा बेल्थरारोड मार्ग पर शनिवार की देर रात आस्था के महापर्व छठ की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब दर्दनाक सड़क हादसे ने चार युवकों की मौत जो गयी, मौत के मातम से पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया,।मिली जानकारी के अनुसार नगरा बेल्थरारोड मार्ग पर निछुवाडीह के समीप शनिवार की देर रात करीब 10 बजे एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनार एक पेड़ से जा टकराई, टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए, हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी, पुलिस के अनुसार, ये सभी युवक गौवापार के करूमपुरा गांव के रहने वाले थे, इस दुर्घटना में कार सवार चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, मृतकों में कुनाल (उम्र करीब 22 वर्ष), धनंजय पटेल (उम्र करीब 23 वर्ष), अभिषेक पटेल (उम्र करीब 24 वर्ष) और गोलू ठाकुर शामिल हैं,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें