Advertisement

कानपुर में मजदूरों से भरी बस अनियंत्रित होकर नहर में गिरी मौके पर मची चीख पुकार रेस्क्यू कर 21 लोगों को निकाला गया

कानपुर में मजदूरों से भरी बस अनियंत्रित होकर नहर में गिरी मौके पर मची चीख पुकार रेस्क्यू कर 21 लोगों को निकाला गया
कानपुर के थाना बिधनू क्षेत्र में गुरुवार की सुबह मजदूरों से भरी तेज रफ्तार प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी, हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई, स्थानीय लोगों द्वारा तत्कार नहर में कूद कर बस के शीशे को तोड़ अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने प्रयास किया, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की तत्परता से बस में सवार सभी 21 मजदूरों को रिस्क्यु कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, दुर्घटना में कई मजदूर घायल हो गए थे, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, बताया गया कि बस में सवार सभी मजदूर रानियां स्थित एक फैक्ट्री में काम करने के लिए जा रहे थे, इसी दौरान बिधनू क्षेत्र में सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर से बस की जोरदार टक्कर हो गई, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और बस सड़क किनारे नहर में जा गिरी, पुलिस, फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों की मदद से संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाया गया, काफी मशक्कत के बाद सभी 21 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया ,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें