मिर्ज़ापुर निवर्तमान पालिका अध्यक्ष ने छानबे विधानसभा में बूथ सत्यापन को लेकर की बैठक
मिर्ज़ापुर निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने आज छानबे विधानसभा में बूथ सत्यापन अधिकारी एवं शक्ति केंद्र संयोजको के साथ बूथ सत्यापन को लेकर बैठक किया , निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने बैठक में पन्ना प्रमुख , सरल ऐप , बूथ सत्यापन करने की कार्यकर्ताओ को जिम्मेदारी दिया , आलाकमान के निर्देश पर चल रहे बूथ सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत आज छानबे विधानसभा में बूथ सत्यापन बैठक में कार्यकर्ताओ को जिम्मेदारी सौंपने के साथ ही कार्यकर्ताओ को बूथ वाइस व्हाट्स ग्रुप और सरल ऐप भी मोबाइल में इंस्टाल करवाने की जिम्मेदारी सौंपी , उन्होंने सभी कार्यकर्ताओ को छः अप्रैल तक बूथ सत्यापन करने का निर्देश दिया , इस मौके पर उन्होंने कहा की एक-एक वोट अमूल्य है , कई चुनावों में जीत-हार का फासला एक वोटों के अंतर से होता है , इसीलिए पार्टी को मजबूत करने के लिये युवा मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट में जोड़ना अतिआवश्यक है , अपने देव स्वरूप कार्यकर्ताओ के मेहनत के बल पर भाजपा ने कई चुनाव अपने नाम किए है , इसीलिए हर चुनाव में कार्यकर्ताओ की भूमिका अहम हो जाती है , बैठक में भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्तागण मौजूद रहे ,