मिर्जापुर मड़िहान विधायक दर्जनों दुखद परिजनों के द्वार पहुच उनके दुःख में हुए शामिल
मिर्जापुर पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल आज अपने विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांव में जाकर दुःखद परिजनों से मिलकर शोक संवेदना प्रकट कर उनके दुःख में शामिल हुए , विधायक जी सर्व प्रथम राजगढ़ के छितमपुर ग्राम करकचहा में जितेंद्र पटेल के निवास पर पहुंचकर उनके माता के निधन के बाद आयोजित तेरहवीं में शामिल होकर श्रद्धांजली अर्पित किया , वहा से ग्राम तरंगा कुबा खुर्द में हंस राम सिंह निवास पर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात कर उनके तेरहवी में शामिल हुए , इसी तरह नरायनपुर के ग्राम सिलौड़ी के रहने वाले शिव शंकर सिंह के माता जी के भी तेरहवीं मे शामिल होकर श्रद्धांजली अर्पित किया , विधायक जी का काफिला चुनार विधानसभा क्षेत्र के जमालपुर के ग्राम जयपट्टी कला में बाबा रामदास के निवास पर पहुंचा यहा विधायक जी बाबा रामदास से मिलकर उनकी पत्नी के निधन पर शोक प्रकट कर चुनार विधानसभा क्षेत्र के ही सीखड़ ग्राम बगहा भूपेंद्र कुमार सिंह के निवास पर पहुंचकर उनसे मिलकर उनके पिता के निधन पर शोक जताया , सीखड़ के ही ग्राम पाहो में जयकुमार सिंह के घर पहुचे यहा उनके भाई डॉक्टर प्रसाद सिंह के निधन पर पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल दुःख प्रकट कर ईश्वर से प्रार्थना की कि उनके परिवार को दुःख सहने की शक्ति दे , इसी गांव मे ग्राम प्रधान महिपाल सिंह के भी घर पहुंचकर उनके माताजी के निधन पर शोक जताया , आज विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल अपने विधानसभा क्षेत्र से ज्यादा चुनार विधानसभा क्षेत्र में दौरा किया , सीखड़ के ही मंगरहा चट्टी में पूर्व प्रधानाचार्य एवं समाजसेवी यशवंत सिंह के आवास पर बैठकर आस पास के ग्रामीणों का हालचाल भी लिया , विधायक जी पूरे जनपद के पांचों विधानसभा क्षेत्र में लोकप्रिय होने की वजह से हर किसी के द्वार पहुंचकर उनके सुख दुःख में बराबर शामिल होते है , इस वजह से जनपद में अपनी एक अलग पहचान के लिए जाने जाते है ,