देश के तीन विभूतियों को भारत रत्न' देने की घोषणा पर मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने प्रधानमंत्री जी के प्रति जताया आभार
देश के तीन विभूतियों को भारत रत्न' देने की घोषणा होने पर मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक व पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री रमाशंकर सिंह पटेल ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि हमारे देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश के सभी वर्गों को साथ लेकर चलते है , आज देश के तीन महान विभूतियों को भारत रत्न' देने की घोषणा की गई, जिन्होंने दलित, पिछड़ों और किसानों के सम्मान के लिए सदैव प्रयास किये , चौधरी चरण सिंह, एमo एसo स्वामीनाथन और पूर्व प्रधानमंत्री स्वo पीवी नरसिम्हा राव जी देश के महान तीन विभूतियों को देश का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न' देने की घोषणा पर मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक व पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री रमाशंकर सिंह पटेल ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रति आभार व्यक्त किया , उन्होंने कहा कि तीनों विभूतियों को सच्ची श्रद्धांजलि है ,