सोनभद्र में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह के साथ मड़िहान विधायक भी रिंकी कोल के लिए बनाया माहौल
सोनभद्र में आज चुनाव प्रचार की कमान संभालने पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद अरुण सिंह का पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने वाराणसी एयर पोर्ट पर किया जोरदार स्वागत, वाराणसी से सोनभद्र जाते समय रास्ते मे जगह जगह भाजपा कार्यकर्ताओ ने राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह के काफिले को रोककर कई जगह स्वागत करते हुए फूल मालाओं से लाद दिया , दरसल भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह आज सोनभद्र लोकसभा सीट से भाजपा गठबंधन अपना दल एस की प्रत्याशी रिंकी कोल के लिए कई चुनावी कार्यक्रम करने पहुंचे थे, उनके साथ पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल भी सोनभद्र में रिंकी कोल के लिए बनाया चुनावी माहौल बनाने में साथ साथ रहे , दरसल मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल के भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह राजनीतिक गुरु भी है , तो इस कैसे हो सकता है गुरु का आगमन हो और उनके चाहने वाले उनके लोग उनके साथ न हो, अरुण सिंह ने आज सोनभद्र मे लोकसभा चुनाव के मद्देनजर ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ बैठक किया , कहा कि सभी लोग एकजुट होकर आने वाले 01 जून को कप प्लेट के निशान पर बटन दबाकर रिंकी कोल को अधिक से अधिक मतो से विजई बनाएं, ताकि प्रधानमंत्री जी का हाथ मजबूत हो सके, उसके बाद चुर्क में भाजपा युवा मोर्चा के तत्वाधान मे लोकसभा युवा सम्मेलन कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद अरुण सिंह कार्यक्रम में मौजूद सभी युवाओ से आह्वान करते हुए कहा कि आप सभी लोग अपने बुथो पर एक-एक वोट निकालकर डलवाने का काम करे, जिससे भाजपा अपना दल यस एवं निषाद पार्टी की संयुक्त प्रत्याशी रिंकी कोल को अधिक से अधिक मतो से जिताया जा सके , उसके बाद सांसद जी ने भाजपा जिला कार्यालय राबर्टसगंज मे प्रेस वार्ता किया ,