सावधान ठंड से बचने के गलती से भी अंगेठी जलाकर कमरे में न रख्खे कौशाम्बी में गर्भवती पत्नी की मौत माँ बेटे का चल रहा इलाज़
कौशांबी जिले में ठंड से बचने के लिए एक परिवार ने कमरे के अंदर अंगेठी जलाकर सो गया था, अंगीठी के कारण कमरे में धुआं भर गया, जिससे पति-पत्नी और मां बेहोश हो गई , ग्रामीणों ने तीनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां पर डॉक्टर ने 22 वर्षीय नीतू जो गर्भवती थी को मृत घोषित कर दिया, वहीं मां और बेटे का इलाज किया जा रहा है, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की जांच में जुट गई , घटना कोखराज थाना क्षेत्र के बम्हरौली गांव की है, यहां के रहने वाले कुल्ली खेती किसानी करता है , उसका बेटा संजय घर पर ही किराना की दुकान चलाता है, बीती रात खाना खाने के बाद 24 वर्षीय संजय, उसकी 22 वर्षीय पत्नी नीतू और 50 वर्षीय माँ कमला देवी एक ही कमरे में अंगेठी जलाकर सो गए, गाँव के ही रहने वाले एक व्यक्ति जब सुबह उनके दुकान पर समान लेने गया तो दुकान बंद पाया, उसने संजय को आवाज़ लगाई लेकिन किसी ने कोई जवाब नही दिया, उसने दरवाज़ा खोलकर देखा तो तीनो लोग बेहोशी हालात में पड़े थे, इसकी सूचना पुलिस को दी, सूचना पर पहुची पुलिस ने ग्रमीणों की मदद से तीनों को जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहा डॉक्टरो ने 22 वर्षीय गर्भवती नीतू को मृत घोषित कर दिया, अनुमान लगाया जा रहा है कि अंगेठी जलने के कारण कमरे में कार्बन मोनोऑक्साइड गैस बनी होगी, जिससे दम घोटने से पत्नी नीतू की मौत हो गयी, और माँ-बेटे बेहोश हो गए ,