सहारा चैयरमैन सुब्रत राय का लम्बी बीमारी के बाद निधन दुनिया को कहा अलविदा
लखनऊ सहारा ग्रुप के प्रमुख मशहूर बिजनेस मैन सुब्रत रॉय सहारा का मुंबई में आज 10:30 बजे निधन हो गया है , सहारा परिवार के मुखिया सुब्रत रॉय काफी दिनों से गंभीर बीमारी से ग्रसित थे , उनका इलाज मुंबई के एक निजी अस्पताल में चल रहा था , उनका पार्थिव शरीर लखनऊ के सहारा शहर लाया गया, जहां उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी जाएगी , सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव सहारा शहर पहुंचे सहाराश्री जी को श्रद्धांजलि दी , प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक भी सहाराश्री जी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे , जानकारी के अनुसार सहाराश्री ने अपने कारोबार की शुरुआत गोरखपुर से की थी , 40 साल में उन्होंने 4500 कंपनियां खड़ी कर दीं थी, लखनऊ सहारा ग्रुप के प्रमुख सुब्रत राय सहारा के निधन से हर कोई स्तब्ध है , उनका जन्म 10 जून 1948 को बिहार में हुआ था. कभी वह गोरखपुर में खटारा स्कूटर से चलते थे. महज 30 साल की उम्र में ही उन्होंने सहारा इंडिया नाम से कंपनी का गठन कर लिया था ,