समाजवादी पार्टी के संस्थापक धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव सैफई पंचतत्व में हुए विलीन
समाजवादी पार्टी के संस्थापक पार्टी को बुलंदियों तक पहुचाने वाले धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव आज सैफई में पंचतत्व में विलीन हो गए , मुलायम सिंह यादव 82 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया , उनके अंतिम संस्कार में श्रद्धांजलि देने वालो का जन सैलाब उमड़ पड़ा , बड़े बड़े लोगो ने मुलायम सिंह यादव के अंतिम विदाई में शामिल होने सैफई पहुचे थे , हर तरफ जन सैलाब ही जन सैलाब दिखाई पड़ रहा था , नेता जी को अंतिम देने के लिए लाखो लोग सैफई पहुचे थे , मुलायम सिंह यादव हर वर्ग के लोगो को साथ लेकर चलने वाले जमीनी नेता थे , वो हमेशा जमीन से जुड़कर राजनीति करते रहे और गरीबों के सबसे बड़े हमदर्द माने जाते थे , हर कौम में मुलायम सिंह यादव की अच्छी रही , पिछले काफी दिनों से कई बीमारियों ने एक साथ उंन्हे जकड़ लिया था , गुड़गांव के मेदांता में उनका इलाज चल रहा था , मेदांता में ही आखिरी सांस लेते हुए मुलायम सिंह यादव ने दुनिया को अलविदा कह दिया था , आज उनके पार्थिव शरीर को उनके जन्म भूमि सैफई में पूरे राष्ट्रीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए ,