समाजवादी पार्टी के संस्थापक धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव कब क्या चुने गये राजनैतिक सफर
समाजवादी पार्टी के संस्थापक धरती पुत्र कहे जाने वाले मुलायम सिंह यादव का जन्म 22 नवंबर 1939 को सैफई जिला इटावा में हुआ था , अपनी राजनीतिक यात्रा के पहली बार 1967 में वह उत्तर प्रदेश विधान सभा के सदस्य चुने गए थे , और 1977 में वह पहली बार उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री बने थे , 1980 में वह लोक दल के अध्यक्ष बने , 1982 से 1985 तक उन्होंने उत्तर प्रदेश विधान परिषद में विपक्ष के नेता के रूप में कार्य किया , 1989 में वह पहली बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने , 1990 में वह चंद्रशेखर की पार्टी जनता दल समाजवादी में शामिल हुए , और 1992 में उन्होंने समाजवादी पार्टी सोशलिस्ट की स्थापना की ,1993 में वह दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने , 1996 में वह मैनपुरी क्षेत्र से 11वीं लोकसभा के सद्स्य चुने गए थे , 1999 में वह संयुक्त मोर्चा गठबंधन सरकार में भारत के रक्षा मंत्री बने
1999 में उन्होंने दो लोकसभा सीटों संभल और कन्नौज से एक साथ चुनाव लड़ा और दोनों ही सीटें जीत गये , 2003 में वह तीसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने , 2004 में उन्होंने 183,8 99 वोटों के अंतर से कन्नौर विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की थी, जो अब तक की सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड माना जाता है , 2014 में उन्होंने 16 वीं लोकसभा चुनाव के दौरान आज़मगढ़ और मैनपुरी से चुना लड़ा और दोनों ही सीटों पर जीत दर्ज की , आज मुलायम सिंह यादव ने अपनी जिंदगी की आखिरी सांस लेकर देश को अलविदा कह दिया ,